पीएम मोदी के जन्मदिन पर 501 दीप प्रज्वलित कर मांगी दीर्घायु

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार देर शाम तिरंगा तिराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर ‘एक दीप आशीर्वाद का’ अभियान चलाया। इस दौरान 501 दीप प्रज्वलित कर उनके स्वास्थ्य, कुशलता एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने की, जबकि संचालन मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार मोदनवाल ने किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता राधारमण त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के प्रति कार्यकर्ताओं की भावना को व्यक्त करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन को संघर्ष और राष्ट्रसेवा से जुड़ा बताया। प्रधानसंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार मिश्र ने कहा कि नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, आत्मनिर्भरता, अनुशासन और सेवाभाव से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर संगठन, समाजसेवा और सार्वजनिक जीवन में उनकी लंबी यात्रा रही है। मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि भारत विकसित भारत के संकल्प की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में देशवासियों की सामूहिक भागीदारी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में बेचन प्रसाद, नीलेश चौधरी, विनय त्रिपाठी, अभिषेक चौधरी, राघवेंद्र पुरी, नंदलाल वर्मा, पंचगुलाम भारती, अनिल गुप्ता, गोविंद कसौधन, अनिल मध्येशिया, विजय पांडेय, हिमांशु मिश्रा, सुमित गुप्ता समेत भाजपा शोहरतगढ़ मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
