सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गौरा बाजार में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, मदर मेले में दिखी प्रतिभा

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। रविवार को पीएम श्री कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल गौरा बाजार, शोहरतगढ़ में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं मदर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पंकज चौबे उपस्थित रहे। आयोजन में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के महत्व को रेखांकित करने के साथ ही बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद माता-अभिभावकों की ओर से तैयार किए गए हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में अभिभावकों की रचनात्मकता और हुनर देखने को मिला।विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं की शिक्षा, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।वक्ताओं ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। समाज और परिवार की जिम्मेदारी है कि वे बालिकाओं को प्रोत्साहित करें, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर जीवन में सफलता हासिल कर सकें।कार्यक्रम के अंतिम चरण में खेलकूद गतिविधियों के अंतर्गत रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में खेल भावना, टीमवर्क और आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह, सुमित पांडेय, वेद प्रकाश, उमाशंकर साहनी, प्रेमलता, इमामुद्दीन, साधना, रेहाना खातून, प्रीति और शीला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से विद्यालय में शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

 

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *