सिद्धार्थनगर

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कराया सुंदरकांड पाठ,विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सदर विधायक श्यामधनी राही की ओर से गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित हिंदू भवन स्टेशन रोड श्रीराम जानकी मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए। पाठ के समापन के बाद आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।इस अवसर पर सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उनके जन्मदिन को सेवा, धार्मिक आयोजन एवं जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, जिला मंत्री फूलचंद जायसवाल, बाल गोविन्द पाठक, युवा भाजपा नेता सत्यप्रकाश राही, मंडल अध्यक्ष नौगढ़ देहात सोनू गुप्ता, राकेश सिंह, बब्लू पाण्डेय, सतीश वर्मा, अमितेश्वर शुक्ला, रवि पाण्डेय, अनिल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *