बढ़नी में घर के बाहर खड़ी बाइक ले उड़े चोर

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर।ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी बाजार के वार्ड नंबर आठ में रविवार रात घर के बाहर खड़ी प्लंबर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। सुबह वाहन गायब मिलने पर पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देकर बाइक बरामद कराने की गुहार लगाई है।.वार्ड नंबर आठ निवासी दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र स्व. संतराम यादव नगर पंचायत में प्लंबर के पद पर कार्यरत हैं। तहरीर में उन्होंने बताया कि रविवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद अपनी काले रंग की मोटरसाइकिल यूपी 55 एच 2055 घर के बाहर खड़ी कर सोने चले गए। सुबह उठने पर बाइक वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर मोटरसाइकिल बरामद कराने की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की जरूरत है। लोगों के अनुसार क्षेत्र में पूर्व में भी बाइक चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं। कुछ लोगों ने क्षेत्र में नशीले पदार्थों के कारोबार का आरोप लगाते हुए ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियां