बी-पैक्स धनौरा मुस्तहकम में यूरिया बिक्री को लेकर उठे सवाल ₹300 प्रति बोरी में यूरिया बेचने का आरोप, किसानों ने जांच की मांग की
पंकज चौबे
सिद्धार्थनगर। बी-पैक्स धनौरा मुस्तहकम में यूरिया खाद की बिक्री को लेकर किसानों ने सवाल उठाए हैं। किसानों का आरोप है कि यूरिया की एक बोरी ₹300 में बेची जा रही है। किसानों ने निर्धारित बिक्री दर स्पष्ट करने के साथ मामले की जांच कराने की मांग की है।किसानों का यह भी आरोप है कि कुछ लोगों को बार-बार यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि अन्य किसानों को खाद के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।किसानों ने संबंधित कृषि अधिकारियों से बी-पैक्स का स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, किसानों को दी गई रसीदों तथा खाद की बिक्री दर की जांच कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि अभिलेखों की जांच से ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल ₹300 में यूरिया बिक्री और बार-बार खाद उपलब्ध कराने के आरोप किसानों की शिकायत पर आधारित हैं। मामले की आधिकारिक जांच या पुष्टि अभी नहीं हुई है।
