ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

बूचड़मंडी हटवाने के लिए सीएम योगी से मिलेंगे पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।शोहरतगढ़ कस्बे के आबादी क्षेत्र में संचालित बूचड़मंडी को हटवाने की मांग को लेकर रविवार को पूर्व विधायक एवं हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने व्यापारी दीपक वर्मा के आवास पर व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस गंभीर समस्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराते हुए बूचड़मंडी को आबादी से बाहर स्थानांतरित कराने का अनुरोध करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि सावन का पवित्र माह चल रहा है। ऐसे में कांवड़ यात्रा मार्ग, शिव मंदिरों के आसपास तथा प्रमुख सड़कों एवं गलियों में मांस की बिक्री पर प्रशासन और पुलिस को प्रभावी प्रतिबंध सुनिश्चित करना चाहिए, जिससे धार्मिक आस्था एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *