मरीजों के बीच पहुंचे अधीक्षक, मरवटिया के स्वास्थ्य मेले में जांची सुविधाओं की नब्ज
दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। स्वास्थ्य मेले में पहुंच रहे ग्रामीणों को मौके पर किस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, यह जानने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने मरवटिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं को देखने के साथ मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना।अधीक्षक ने मरीजों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवा वितरण की स्थिति देखी। स्वास्थ्यकर्मियों से भी मेले में आने वाले मरीजों की संख्या और उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य मेला ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मेले में आने वाले मरीजों को जांच और उपचार के लिए अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा जरूरत के अनुसार उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बीपीएम अमरनाथ गुप्ता और बीएएम ध्रुव चंद्र भी मौजूद रहे।
