सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

मातृशक्ति के सम्मान से मजबूत हुआ जनसेवा का संकल्प

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता श्याम जायसवाल की ओर से चलाए जा रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ के ग्राम संतोरा एवं प्राथमिक विद्यालय नकथर में महिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में माताओं और बहनों को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, गुरुजनों का आशीर्वाद और क्षेत्र की जनता से आत्मीय जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। मातृशक्ति के स्नेह और आशीर्वाद से जनसेवा के संकल्प को और मजबूती मिलती है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय नकथर में शिक्षक-शिक्षिकाओं और गुरुजनों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया गया। श्याम जायसवाल ने कहा कि गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को सही दिशा देने के साथ नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प जनसेवा, जनसम्मान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है। शोहरतगढ़ की जनता को अपना परिवार बताते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, शिक्षकों और प्रत्येक परिवार के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सुनील गुप्ता, विनोद उपाध्याय, शक्ति केंद्र संयोजक विजय उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष तुंगनाथ उपाध्याय, सूर्यकुमार उपाध्याय, अशोक कुमार तिवारी, रामकरण मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन भारती, केंद्र प्रभारी अन्नु उपाध्याय, प्रधान शिवलाल प्रजापति, प्रधान पिंटू सिंह, दुर्गा प्रसाद तिवारी, प्रधानाचार्य पप्पू यादव, अध्यापक केशव, बिंदु, प्रतिभा, इंद्रमणि, शशि बाला, मंगल चौधरी, धनीराम, शिवकुमार और अमित यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, वरिष्ठजन, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में माताएं-बहनें मौजूद रहीं।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *