ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

मिठवल सीएचसी के औचक निरीक्षण में दो कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देश

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल, तिलौली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। 32 कर्मचारियों के सापेक्ष दो कर्मचारी विक्रम सिंह और मनीष पांडेय अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने दोनों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएचसी के आकस्मिक कक्ष, एक्स-रे कक्ष, महिला वार्ड, औषधि वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष और लैब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने एमओआईसी को निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर अस्पताल में उपस्थित रहें और मरीजों का समुचित उपचार करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदने के लिए न लिखा जाए। अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *