ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

राहत आयुक्त कार्यालय की टीम ने सिद्धार्थनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय से आई टीम ने गुरुवार को जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं संचालित बाढ़ शरणालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम में परियोजना निदेशक (बाढ़) एवं परियोजना विशेषज्ञ आशीष शर्मा, प्रोजेक्ट एसोसिएट प्रशांत कुमार तथा मेट्रोलॉजिस्ट सहाना हेगड़े शामिल रहीं। निरीक्षण के दौरान टीम ने तहसील बांसी के सुपाराजा तथा तहसील नौगढ़ स्थित किसान इंटर कॉलेज, उसका बाजार में संचालित बाढ़ शरणालयों एवं प्रभावित गांवों का दौरा कर राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), आपदा विशेषज्ञ तथा ैक्त्थ् की टीम भी मौजूद रही। टीम ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ संचालित किए जाएं तथा सभी प्रभावित परिवारों तक समय पर आवश्यक सहायता पहुंचाई जाए। इसके बाद टीम ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों, नियंत्रण कक्ष, अभिलेखों एवं समन्वय व्यवस्था की समीक्षा की। टीम ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने बताया कि जनपद में बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जा रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला एवं तहसील स्तर पर जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *