सिद्धार्थनगर

विज्ञान एवं नवाचार महोत्सव में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी (सिद्धार्थनगर)। गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, बांसी में इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा सीएसआर सहयोग से कैरियर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान एवं नवाचार महोत्सव का आयोजन किया गया। छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और तार्किक सोच विकसित करने के साथ उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना रहा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समापन अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं सेवानिवृत्त वन अधिकारी विनोद वर्मा ने विद्यार्थियों से विज्ञान को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान से जोड़ने का आह्वान किया। विद्यालय की प्राचार्य कंचन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर प्रवक्ता शशि प्रभा व बबीता सिंह, सहायक अध्यापक अनुपम पांडेय, स्नेहा श्रीवास्तव, सुष्मिता त्रिपाठी, डॉ. मंजू, दीप्ति पांडेय, सुष्मिता विश्वास एवं मोनिका यादव ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी की ओर से संतोष कुमार त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *