सिद्धार्थनगर

शांति व्यवस्था को लेकर दो गिरफ्तार

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
चिल्हिया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान सहवान पुत्र जियाउल्लाह (45) और सिरफान पुत्र सहवान (24), निवासी ग्राम सेमरियांव, थाना चिल्हिया के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधाकर राय और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *