शोहरतगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की गुत्थी

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने चोरी के एक मामले का 24
घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन बाल अपचारियों को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर लिवगार्ड की 250 एएच बैटरी, माइक्रोटेक सुपर पावर इनवर्टर और सीपी प्लस डीवीआर बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामकृपाल निषाद की टीम ने मामले की जांच शुरू की।मु0अ0सं0 196/2026 में धारा 305(।), 331(4) और 317(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में प्रकाश में आए तीन बाल अपचारियों को पुलिस ने अलग-अलग माध्यमों से 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों बाल अपचारी अगया गांव के निवासी हैं। बरामद सामान में लिवगार्ड कंपनी की 250 एएच बैटरी, माइक्रोटेक सुपर पावर कंपनी का इनवर्टर और सीपी प्लस कंपनी का डीवीआर शामिल है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामकृपाल निषाद, कांस्टेबल राधेश्याम चौहान, कांस्टेबल गोपाल यादव और कांस्टेबल सौरभ कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।

टिप्पणियां