शोहरतगढ़ में निकली संत रविदास की समरसता संकल्प कलश रथ यात्रा
दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को शोहरतगढ़ मंडल में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश वंदन अभियान के तहत रथ यात्रा निकाली गई। वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी एवं पावन कलश को रथ में स्थापित कर यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा की शुरुआत गड़ाकुल तिरंगा तिराहे से हुई। इसके बाद यात्रा नगर पंचायत कार्यालय, सियांव नानकार और भदांव होते हुए पल्टा देवी मंदिर परिसर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा रहे। मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री रामनारायण ने कहा कि रथ यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। इस दौरान जिला मंत्री सिद्धार्थ पाठक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, महामंत्री अभिषेक चौधरी, रामकुमार त्रिपाठी, कृष्ण पाल चौधरी, नंदू गौड़, मेजर चौहान, देवकीनंदनी चौधरी, चंदन गिरी, सुधाकर गिरी, विनोद मिश्रा, दीनदयाल चौधरी, अरविंद चौधरी, अजय चौधरी, विवेक चौधरी, राजेश मिश्रा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
