ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

श्यामधनी राही विधायक के प्रयासों से हो रहा माँ योगमाया मार्ग का चौड़ीकरण, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड जोगिया के मायोगमाया मार्ग का चौड़ीकरण कार्य तेजी से प्रगति पर है। लगभग ₹630.49 लाख की लागत से इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क पर गिट्टी बिछाई जा चुकी है तथा पुलिया निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। निर्माण कार्य में तेजी आने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि यह सड़क जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी।ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा, दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और मायोगमाया मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही स्टेडियम में अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए आने वाले खिलाड़ियों तथा आसपास के गांवों के बच्चों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही ने बताया कि यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित होने के कारण सड़क का निर्माण आरसीसी (त्ब्ब्) से कराया जा रहा है, जिससे सड़क अधिक मजबूत, टिकाऊ और लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तेजी से कराया जा रहा है ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।सड़क चौड़ीकरण कार्य पर स्थानीय लोगों अरविंद करपाठक, अभिषेक जायसवाल, बबलू जायसवाल, रितेश जायसवाल, भाजपा नेता रवि जायसवाल, साधू यादव और बड़कू यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक श्याम धनी राही का आभार जताया। उनका कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और आने वाले समय में हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि सड़क और पुलिया का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा श्रद्धालुओं, किसानों, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

जब कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही से मार्ग चौड़ीकरण कार्य के संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह कार्य उनके निरंतर प्रयासों से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।विधायक ने कहा कि मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ माँ योगमाया धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। आने वाले समय में यह मार्ग आवागमन को अधिक सुरक्षित, सुगम और बेहतर बनाएगा, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।जिससे पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *