सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

संपादकीय ………………………….. पितृपक्ष में स्मरण रू स्वर्गीय कृष्ण विजय पांडेय की स्मृतियों को नमन “पितृपक्ष केवल स्मरण का पर्व नहीं, बल्कि उन पुण्य आत्माओं के प्रति

Spread the love

कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिनके संस्कार और आशीर्वाद हमारी जीवन-यात्रा को दिशा देते हैं।”पितृपक्ष के पावन अवसर पर मैं अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय कृष्ण विजय पांडेय जी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ। कल उनकी द्वादशी श्राद्ध के अवसर पर मन अनायास ही बचपन की उन स्मृतियों में चला जाता है, जिनमें पिता का स्नेह भले प्रत्यक्ष रूप से बहुत कम मिला, लेकिन उनकी अदृश्य शक्ति और आशीर्वाद का अनुभव जीवन के प्रत्येक पड़ाव पर होता रहा।जब मैं मात्र चार वर्ष का था, तभी पिताजी इस संसार से विदा हो गए। उम्र इतनी छोटी थी कि पिता के व्यक्तित्व को समझ पाना संभव नहीं था, लेकिन समय के साथ उनके बारे में लोगों से सुनी बातें, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और जनमानस में उनके प्रति सम्मान ने मेरे मन में उनके विराट व्यक्तित्व की एक तस्वीर अवश्य निर्मित की।1980 के दशक का वह दौर, जब आज जैसी आधुनिक सड़कें, संचार के साधन और मोबाइल जैसी सुविधाएँ नहीं थीं, उस समय भी पिताजी का लखनऊ आना-जाना और जनपद के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सक्रिय संपर्क चर्चा का विषय रहा करता था। बाद में लोगों से ही यह जानने का अवसर मिला कि उस समय के मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय श्रीपति मिश्र जी तथा श्री नारायण दत्त तिवारी जी सहित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेताओं से उनके आत्मीय संबंध थे। बताया जाता है कि इन नेताओं के साथ उनका आत्मीय संवाद होता था और कई अवसरों पर साथ बैठकर भोजन तक करने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ।सबसे अधिक गर्व तब होता है जब पुराने लोगों से यह सुनने को मिलता है कि 1980 के दशक में ही उन्होंने सिद्धार्थनगर कृतत्कालीन बस्ती जनपदकृके विकास और यहां एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधा के सपने को लेकर चिंतन किया था। जिस समय इन विषयों की कल्पना भी बहुत दूर की बात लगती थी, उस दौर में जनपद के भविष्य को लेकर उनकी दूरदृष्टि निश्चित रूप से उनके विराट सोच और विकासवादी दृष्टिकोण को दर्शाती है।बांसी और इटवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा। आज भी जब जनपद के पुराने और वरिष्ठ नागरिकों से उनके बारे में सुनता हूँ तो मन गर्व से भर उठता है। जनपद के अलग-अलग चौराहों, गांवों और सामाजिक परिवेश में आज भी उनके व्यक्तित्व, लोकप्रियता, दूरदर्शिता और उच्च विचारों की चर्चा सुनाई दे जाती है।मेरे लिए यह केवल एक पिता की स्मृति नहीं, बल्कि उस व्यक्तित्व की विरासत है, जिसे मैंने स्वयं भले बहुत कम समय देखा, लेकिन जिसे जनमानस की स्मृतियों में आज भी जीवित पाया है।कभी-कभी मन में यह विचार आता है कि यदि पिताजी आज हमारे बीच होते तो शायद मैं उनके व्यक्तित्व को और करीब से समझ पाता। लेकिन ईश्वर की व्यवस्था के आगे मनुष्य विवश है। उनके जाने के बाद उनकी स्मृतियाँ, उनके संस्कार और लोगों के हृदय में उनके प्रति सम्मान ही हमारे लिए सबसे बड़ी धरोहर हैं।पितृपक्ष के इस पावन अवसर पर मैं अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय कृष्ण विजय पांडेय जी को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनका आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे।
पितृदेवो भव।
अभय कुमार पांडेय
जिलाध्यक्ष, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा), सिद्धार्थनगर

 

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *