सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर एस.पी.पी.जी. कॉलेज में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शोहरतगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।इसके तहत पोस्टर, निबंध, भाषण और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 12 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता महाविद्यालय के लोअर हॉल में होगी। इसी समय भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। वहीं 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 10रू30 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को 12 अक्टूबर को सुबह 11रू30 बजे तक भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. राम किशोर सिंह के पास अपना नाम दर्ज कराना होगा। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अपना पोस्टर घर से तैयार करके लाना होगा।महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देने की अपील की है।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *