समाजसेवी अमय पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में बाइक तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई उमड़ा देशभक्ति का जज्बा
दैनिक सत्ता मंत्र
बांसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बांसी में भव्य तिरंगा यात्रा एवं मोटरसाइकिल रैली युवा समाजसेवी अमय पाण्डेय के नेतृत्व निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवाओं और नगरवासियों ने रैली में हिस्सा लिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।तिरंगा यात्रा में शामिल लोग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले। रैली में देशभक्ति गीतों के बीच युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।रैली नगर के प्रमुख मार्गों से आजाद चौक, पंचशिखा मंदिर, ब्लॉक, पेट्रोल पंप, रोडवेज चौराहा, पुरानी कचहरी, उपनगर नरकटहा होकर गुजरी और आजाद चौक पहुंच कर वहां समापन हुआ इस दौरान लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा रैली का नेतृत्व कर रहे युवा समाजसेवी अमय पाण्डेय ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। तिरंगा यात्रा आये हजारों की संख्या में सभी लोगों जलपान कराया गया और सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया
