सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में कृषि व मत्स्य मॉडल इकाइयों का किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। यूपीडास्प परियोजना के अंतर्गत जनपद में संचालित कृषि एवं मत्स्य संबंधी प्रदर्शनी इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण बुधवार को किया गया। परियोजना की सोशल सेफगार्ड विशेषज्ञ डॉ. रचना सरकार, लखनऊ नेविकास खंडबढ़नी,इटवा,शोहरतगढ़ और भनवापुर के गांव अहिरौला,मकरहरा, कठौतिया, रगवापुर व कोहड़ौरा आदि का भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान उन्होंने मुख्य रूप से मत्स्य कृषक उत्पादक संगठन और निजी हैचरी का निरीक्षण किया। इस दौरान मत्स्य कृषकों को वैज्ञानिक मत्स्य प्रबंधन तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही कृषि विविधीकरण,एकीकृत कृषि मॉडल,डीएसआर और पीटीआर तकनीक का निरीक्षण कर किसानों को नवीन कृषि पद्धतियों के बारे में जागरूक किया गया इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. इंद्रपाल सिंह, परियोजना समन्वयक (प्त्त्प्) डॉ. विपिन अहलावत, वरिष्ठ उप प्रबंधक (कृषि) नवीन सिंह, उप प्रबंधक (मत्स्य) सुनील कुमार,परियोजना वैज्ञानिक मोबीन,कृषि विशेषज्ञ डॉ. नलिन चंद्र त्रिपाठी,मत्स्य विशेषज्ञ प्रियदर्शी प्रियभ्रमन सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *