सीओ ने सीसी टीम और मिशन शक्ति टीम की कार्यप्रणाली की समीक्षा, सड़क हादसों की रोकथाम के लिए गश्त-चेकिंग बढ़ाने के निर्देश
दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। बांसी क्षेत्राधिकारी शुबेन्दु सिंह ने बुधवार को सर्किल बांसी कार्यालय पर थाना खेसरहा की मिशन शक्ति केंद्र टीम एवं सीसी टीम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सीसी टीम की भूमिका को प्रमुखता देते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और क्षेत्र में प्रभावी निगरानी को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने सीसी टीम को गश्त और चेकिंग बढ़ाने, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। बैठक में मिशन शक्ति अभियान की भी समीक्षा की गई। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता कार्यक्रमों और महिला सुरक्षा से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। स्कूल-कॉलेज और बाजारों के आसपास विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। सीओ ने कहा कि सीसी टीम की सक्रिय गश्त और चेकिंग से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने टीमों को पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।अंकुश लगाने के साथ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी टीमों को पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
