सिद्धार्थनगर

सेवा मेरा योगदान’ के तहत महाविद्यालय में चला सफाई अभियान

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मीबाई इकाई एवं स्वामी विवेकानंद इकाई के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं ने दोपहर 12रू30 बजे से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान विज्ञान, कला एवं शिक्षा संकाय के साथ पुस्तकालय परिसर की साफ-सफाई की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों से अपने घर और गांव में भी प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *