सिद्धार्थनगर

सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीजों और गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषण पोटली

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थनगर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर, बांसी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता, रक्तदान, पोषण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।17 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक बांसी राजा जय प्रताप सिंह के पुत्र अभय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों, प्रसूताओं एवं गर्भवती महिलाओं को अपने हाथों से पोषण पोटली और ताजे फल वितरित किए। पोषण पोटली में गुड़, चना, मूंगफली सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल थी।इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि माताओं और गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त एवं संतुलित पोषण उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वस्थ मां से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।कार्यक्रम के दौरान सीएचसी बसंतपुर के चिकित्सा अधीक्षक एवं चिकित्सकों ने महिलाओं को एनीमिया से बचाव, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, संतुलित आहार और स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी। स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच एवं चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए भी जागरूक किया।कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर के अधीक्षक डॉ. निरंजन प्रताप सिंह, ओपी द्विवेदी (बीपीएम), जितेंद्र त्रिपाठी (एक्स-रे टेक्नीशियन), जीसी शुक्ला (चीफ फार्मासिस्ट), वैभव श्रीवास्तव, हरीशचंद्र यादव उर्फ हर्ष यादव, अनिल श्रीवास्तव, चंदन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *