स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी समेत अधिकारियों ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं
दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। 14 अगस्त 2026 जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अधिकारियों ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर है। यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और सेनानियों के त्याग, बलिदान एवं संघर्ष को स्मरण करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जनपदवासियों से राष्ट्रहित में एकजुट होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा जिले और प्रदेश के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। अधिकारियों ने सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
