सिद्धार्थनगर

हजरत दरिया शाह बाबा के सालाना उर्स में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में मुस्तैद रही पुलिस

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उड़वलिया स्थित हजरत दरिया शाह बाबा की दरगाह पर चल रहे तीन दिवसीय सालाना उर्स का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन दरगाह पर चादरपोशी के लिए सुबह से ही जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों ने की चादरपोशीरू-स्थानीय ग्रामीणों के अलावा नेपाल सीमा, गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर सहित आसपास के जिलों से हजारों जायरीन दरगाह पर पहुंचे। जायरीनों ने हजरत दरिया शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन-चौन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह परिसर में कव्वाली का भी आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक लोग आस्था में डूबे रहे।मेले का माहौलरू-उर्स के दौरान मेला क्षेत्र में बच्चों के लिए बड़े झूले, जादूगर, मौत का कुआँ, खाने-पीने के स्टॉल, खिलौने और धार्मिक चादर-फूल की दुकानें सजी थीं। महाकाल कुल्फी, चाट-पकौड़ी के स्टॉल पर दिनभर भीड़ लगी रही। प्रशासन ने साफ-सफाई और प्रकाश की विशेष व्यवस्था की थी।सुरक्षा में मुस्तैद रही मिश्रौलिया पुलिसरू-सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मिश्रौलिया थाना प्रभारी रामदेव के नेतृत्व में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पूरे मेला क्षेत्र को 4 सेक्टरों में बांटकर 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल लगाया गया।थाना प्रभारी रामदेव अपनी टीम के साथ स्वयं लगातार मेले में पैदल गश्त करते नजर आए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। यातायात और पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था बनाई गई थी ताकि जाम की स्थिति न बने। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही थी।थाना प्रभारी रामदेव ने बताया, ष्उर्स को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पहले से ही सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया गया था। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, मेला शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।प्रशासन और आयोजकों का सहयोगरू-आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष लगभग 15 हजार से अधिक लोगों ने उर्स में हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की। मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक अस्थाई चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *