ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

अपना दल की बैठक में जनहित के मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव (शिक्षा मंच) अनिल चौधरी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम (जाटव) सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर साल भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनहित के कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में अनिल चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम (जाटव), पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामलखन पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष आत्माराम पटेल, क्षेत्रीय महासचिव लवकुश पटेल, प्रदेश सचिव (आईटी सेल) रामधनी चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष (अनुसूचित वर्ग) राम लुटावन वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी तथा युवा मंच के जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल को साल भेंटकर सम्मानित किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और जनता के बीच सक्रिय रहकर जनसेवा के कार्यों को गति देने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव (शिक्षा मंच) अनिल चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *