अमरगढ़ स्मृति वाटिका में शहीदों को किया गया नमन, तिरंगा यात्राओं से गूंजा बजरंगी चौक
दैनिक सत्ता मंत्र
डुमरियागंज/ सिद्धार्थनगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बजरंगी चौक बेवां स्थित अमरगढ़ स्मृति वाटिका में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अमर ज्योति पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, तत्पश्चात उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उनके बाद राष्ट्रगान हुआ।पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन उन अनगिनत वीर शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने भारत माता की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि अमरगढ़ की धरती के वीर सपूतों का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।चेयरमैन बढ़नीचाफा धर्मराज वर्मा और चेयरमैन भारतभारी चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू चौधरी ने भी शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, रमेश लाल श्रीवास्तव, मधुसूदन अग्रहरि, उदयपाल वर्मा, दीपेंद्र सिंह, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, लालजी शुक्ला, गणेश विश्वकर्मा, राजकुमार चौधरी, श्रवण चौधरी, रामू गौतम, अभिषेक त्रिपाठी, बिंदाराज चौधरी, शिवकुमार, शत्रुहन सोनी, राजन अग्रहरि, रोहित सोनी, दरोगा दुबे, श्याम सुंदर अग्रहरि, राधेश्याम अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, बब्लू मिश्रा, महंत अशोक दास, मनीष मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, विनीत सिंह, अमित तिवारी, अंकित त्रिपाठी, लाल बहादुर मिश्रा, हरिनेवास पाण्डेय, मनोज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
