सिद्धार्थनगर

आपरेशन कवच के भारत-नेपाल सीमा के नजदीक गांवों के सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक संपन्न

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
ककरहवा। डा.अभिषेक महाजन,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में विश्वजीत सोरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के द्वारा एसएसबी कैम्प ककरहवा पर एसएसबी एवं भारत-नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर ऑपरेशन कवच के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।और किसी भी अवैध गतिविधियों,किसी भी तरह की होने वाली तस्करी को रोकने,संदिग्धों पर पैनी नजर रखने एवं उनके संबंध में सूचना देने आदि के सम्बंध में तुरन्त सूचना देने हेतु ग्रामीणों को बताया गया।एसएसबी के कंपनी असिस्टेंट कमांडेंट सचिन ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के नियमों व आदेशों का पालन सभी को करना चाहिए।उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से आधार कार्ड,पासपोर्ट सहित अन्य कार्ड की फेस स्क्रीन जांच प्रक्रिया शुरू होने वाली हैं।कम्प्यूटराइज मशीन से जांच हो रही हैं।सभी व्यापारियों,आम नागरिकों एवं अन्य पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधाएं सीमा पर न होने पायें।कमांडेंट ने कहा कि दोनों देशों में रोटी बेटी का रिश्ता सदियों से चला आ रहा हैं। माता-पिता को भाई बंधु को लड़की का शादी कार्ड,प्रधान द्वारा लिखित प्रारूप दिखाना होगा।शादी-विवाह में समानों को लाने व ले जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने पायेगी।सीमा शुल्क कार्यलय ककरहवा पर तैनात इंस्पेक्टर शिवम वाजपेयी ने बताया कि एसएसबी जांच के बाद कस्टम कैरियर पर नेपाल से आने वाले व भारत से नेपाल जाने वाले सभी बस,कार,मोटर साइकिल आदि जांच के बाद तभी आने जाने दिया जा हैं।उन्होंने कहा कि कस्टम कार्यालय कर्मचारियों की कमी जूझ रहा हैं।किसी तरह काम चल रहा हैं।थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत से नेपाल एवं नेपाल से आने-जाने वाले हर वाहनों की एसएसबी जवानों के जांच के बाद बार्डर पर बने अस्थाई सिविल पुलिस वैरियर पर जांच प्रतिदिन जवानों द्वारा किया जा रहा हैं।उहोंने कहा कि पुलिस बूथ वैरियर पर जवानों द्वारा बस,कार,मोटर साइकिल आदि गाड़ियों की डिग्गी,सीट,बैग,आई कार्ड जांच के बाद ही आने जाने दिया जा रहा हैं।इस दौरान अशोक कुमार चौकी प्रभारी ककरहवा,ऑपरेशन कवच प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह, कस्टम इंस्पेक्टर शिवम वाजपेयी, उमेश कुमार,मनोज कुमार,आत्मानंद, श्रीपति प्रधान,बुधेश जायसवाल,विनोद शुक्ला, छांगुर मद्धेशिया,पशुपति जायसवाल,राकेश जायसवाल, अखिलेश कुमार सहित एसएसबी के जवान एवं एलआईयू के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *