ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
चिल्हिया, सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनियां रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार को गोरखपुर से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक पहचान नहीं हो सकी।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी चिल्हिया राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मृत्यु हुई है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *