ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर एसोसिएशन की बैठक में शोहरतगढ़ तहसील इकाई का गठन

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर एसोसिएशन की बैठक रविवार को शोहरतगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान शोहरतगढ़ तहसील इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में अतुल मिश्रा को तहसील प्रभारी, धर्मेंद्र जायसवाल को तहसील अध्यक्ष तथा बैजनाथ प्रजापति को तहसील संयोजक चुना गया। इसके अलावा राज वर्मा को बढ़नी ब्लॉक अध्यक्ष और वीरू प्रजापति को शोहरतगढ़ ब्लॉक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप फोटोग्राफरों के हितों के लिए कार्य करने तथा तहसील और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इनमें दीपू, अनिल कसौधन, सलमान, आशीष पांडेय और डायमंड जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकजुटता और फोटोग्राफरों के हित में सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान फोटोग्राफी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन के माध्यम से फोटोग्राफरों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके हितों के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *