उर्स में याद किए गए मौलाना अंजुम
दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। ज़िले के मशहूर तालीमी संस्थान दारुल उलूम फैजुररसूल बरांव शरीफ़ में मौलाना अहमद अंजुम मरहूम का उर्स अक़ीदत के साथ मनाया गया। दारुल उलूम के पूर्व प्रिंसिपल रहे मौलाना अहमद अंजुम मरहूम अपने वक़्त के जय्यद आलिम, बेहतरीन उस्ताद और काबिल ए एहतराम शख्सियत के मालिक थे। ताज़ियती नशिस्त में खिताब करते हुए दारुल उलूम के प्रबंधक और मशहूर आलिम ए दीन हज़रत अल्लामा अल्वी साहब ने मौलाना अंजुम साहब मरहूम की इल्मी और दीनी ख़िदमात की तारीफ़ करते हुए दुआइया कलमात के साथ ताज़ियत पेश किया। मजलिस की सदारत करते हुए नाएब सज्जादानशीन हज़रत अल्लामा आसिफ अल्वी ने मरहूम अंजुम साहब के तालीमी मिशन को याद किया। मौलाना इश्तियाक अहमद कादरी की निजामत में संपन्न प्रोग्राम में कारी आफताब आलम उस्मानी सहित बरांव शरीफ़ के सभी उस्ताद और अक़ीदतमंद मौजूद रहे।
