उसका बाजारताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

उसका बाजार में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
उसका बाजार। नगर पंचायत उसका बाजार में भाजपाइयों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मंगलवार को स्टेट बैंक के सामने स्थित गांधी चबूतरा मैदान से थाना रोड होते हुए तिरंगा चौक तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ मार्च किया। सड़क पर तिरंगा लेकर निकले लोगों से माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। यात्रा के दौरान लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जनपद में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राओं और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में भाजपा के पदाधिकारी गण हेमन्त कुमार जायसवाल, कन्हैया पासवान, सत्य प्रकाश राही, राकेश आर्या, सुरेंद्र पाण्डेय,सच्चिदानंद चौबे, सोमनाथ मिश्र, जगदीश जायसवाल, सुनील जायसवाल, अंगद सहानी, सूरज मोदनवाल, समीर, अमन आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *