ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

एसएसबी ने साइकिल रैली निकालकर हर घर तिरंगा के लिए किया प्रेरित

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। कमांडेंट श्री उज्जल दत्ता के नेतृत्व में आयोजित रैली में एसएसबी जवानों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 13 अगस्त को 43वीं वाहिनी के मुख्यालय से शुरू हुई तिरंगा साइकिल रैली जोगिया चौराहे तक पहुंची। रैली के दौरान जवानों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया। स्थानीय लोगों से 13 से 17 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को डिजिटल माध्यम से भी बढ़ावा देने की अपील की गई। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी जागरूक किया गया। रैली में 43वीं वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और कार्मिकों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान मौजूद रहे। तिरंगा रैली के माध्यम से सीमा क्षेत्र में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *