खेसरहाताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

ऐंचनी में गूंजी महिला सुरक्षा की आवाज, बहू-बेटियों को साइबर अपराध से बचने के बताए तरीके

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को थाना खेसरहा मिशन शक्ति टीम ने ग्राम ऐंचनी में बहू-बेटी सम्मेलन और साइबर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर ठगी और घरेलू स्तर पर होने वाले अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी तरह की परेशानी या अपराध होने पर चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन की मदद लेनी चाहिए। महिलाओं को थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र एवं सेल के बारे में भी जानकारी दी गई, जहां वे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं।चौपाल में महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन प्रमुख रहे। इसके अलावा 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन और 14567 एल्डर हेल्पलाइन के बारे में भी बताया गया।पुलिस टीम ने महिलाओं को साइबर अपराध के प्रति विशेष रूप से सतर्क करते हुए कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या गोपनीय पासवर्ड साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।सम्मेलन में मौजूद महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। किसी भी महिला ने तत्काल कोई समस्या नहीं बताई। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति फेज-5.0 का स्टीकर भी चस्पा किया गया।कार्यक्रम थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में हुआ। इसमें मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक जियाउल्लाह, उपनिरीक्षक चंद्रिका प्रसाद मौर्य और महिला आरक्षी संगीता मौजूद रहीं। अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसी सुबेन्दु सिंह के निर्देशन में चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *