सिद्धार्थनगर

कपिलवस्तु विधानसभा में हुआ ‘नमो सेवाकृअनकही कहानियां’ का नाट्य मंचन

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में ‘नमो सेवाकृअनकही कहानियां’ नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर पालिका सिद्धार्थनगर स्थित अवैद्यनाथ सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश रस्तोगी ने की।नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत एवं प्रभावशाली मंचन के जरिए प्रस्तुत किया गया। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनकी भूमिका तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन से जुड़े प्रसंगों को नाट्य रूपांतरण के माध्यम से दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि ‘नमो सेवाकृअनकही कहानियां’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं जनसेवा से जुड़े प्रसंगों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक मौर्य रहे, जबकि आयोजन सदर विधायक श्याम धनी राही ने किया इस अवसर पर फतेह बहादुर सिंह, पवन मिश्रा, फूल चंद जायसवाल, आशीष शुक्ला, प्रभात तिवारी, विजय कांत चतुर्वेदी, एसपी अग्रवाल, सतीश रस्तोगी, श्याम सुंदर मित्तल, मनोज लोधी, अरविन्द पाण्डेय, उमेश साहू, राजाराम लोधी, संदीप जायसवाल, अजय शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *