करहिया में पानी से भरे नाले में मनरेगा कार्य, सवालों के घेरे में व्यवस्था

दैनिक बुद्ध का संदेश/पंकज चौबे
सिद्धार्थनगर। विकास खंड शोहरतगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत करहिया में बारिश के बीच पानी से भरे नाले में मनरेगा के तहत कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। उपलब्ध तस्वीरों में मौके पर नाले में पानी भरा दिखाई दे रहा है, जबकि विभागीय पोर्टल पर 27 सितंबर 2026 की तारीख में उक्त कार्य के लिए श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज है।पोर्टल के अनुसार कार्य का नाम “सलामत के घर से छंगईहिया तक खुला खुदाई कार्य” दर्ज है। अलग-अलग मस्टर रोल में कुल 21 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज दिखाई दे रही है।मामले में सवाल उठ रहे हैं कि पानी से भरे नाले में वास्तविक रूप से किस प्रकार कार्य कराया जा रहा है और दर्ज की गई श्रमिक उपस्थिति मौके की वास्तविक स्थिति से मेल खाती है या नहीं।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता, मौके पर श्रमिकों की उपस्थिति, मस्टर रोल और कराए गए कार्य की वास्तविक स्थिति की जांच करें। जांच के बाद यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
