कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव दीपक कुमार यदुवंशी के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शोहरतगढ़ रवीश कुमार गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसदों के साथ दिल्ली में कथित दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग की गई।दीपक कुमार यदुवंशी ने आरोप लगाया कि आकाशवाणी नई दिल्ली के पास नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और दोनों सदनों के 300 से अधिक सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय बताते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को लेकर जनता के एक वर्ग में असंतोष और अविश्वास है। उन्होंने राष्ट्रपति से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाना चाहिए। इस दौरान रंजना मिश्रा, श्यामलाल शर्मा, शिवप्रसाद वर्मा, पंकज चतुर्वेदी, अवध बिहारी, राम अवतार, मोहम्मद राजा, मोईद, रमेश वर्मा, मुजीबुर्रहमान, विनय, राम सहाय, रविंदर आकाश, नितेश, संजय, रंजीत, विकास, पूर्णमासी, अवध राम, करीमुल्ला, मोहम्मद जाहिद, धीरज, रामदीन और संतोष शिव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियां