सिद्धार्थनगर

खेसरहा के शोयब खान ने नीट-यूजी 2026 में हासिल की अखिल भारतीय 6695वीं रैंक

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर/खेसरहा। विकासखंड खेसरहा के ग्राम बकैनिहा निवासी शोयब खान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अखिल भारतीय 6695वीं रैंक तथा श्रेणी रैंक 717 प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित परिणामों में शोयब का उत्कृष्ट प्रदर्शन सामने आया। वह स्वर्गीय मत्तीउल्लाह के पुत्र हैं। देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के बीच मिली इस सफलता से उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शोयब खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों, शुभचिंतकों के मार्गदर्शन और निरंतर कठिन परिश्रम को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शोयब की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर मेहनत करने का उत्साह देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *