सिद्धार्थनगर

गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर की टीम विजयी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में 9 से 13 सितंबर तक आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-5 (ईस्ट जोन) फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ। अंतिम दिन मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन गंगा सागर राय एवं सीबीएसई निरीक्षक भूपेंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय की छात्रा अनन्या सरगम ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य एके भारद्वाज ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल सिद्धार्थनगर और आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर की टीमें आमने-सामने रहीं। मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर की टीम विजेता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *