सिद्धार्थनगर

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया उद्घोषणा नोटिस

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। इटवा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी रेहान मलिक उर्फ गुड्डू पुत्र जाहिर मलिक निवासी पहाड़ापुर के घर पहुंचकर न्यायालय में उपस्थित होने संबंधी उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के घर के सहज दृश्य स्थान पर धारा 84 के तहत उद्घोषणा की प्रति चस्पा की और गांव में डुगडुगी पिटवाकर आरोपी को आगामी 3 अक्टूबर को संबंधित न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की जानकारी दी।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक हरिओम कुशवाहा हमराह आरक्षी रवि कुमार के साथ इटवा चौराहे पहुंचे। वहां उपनिरीक्षक राजेंद्र शाही, आरक्षी रोहित यादव, महिला आरक्षी रविता यादव व रंजना तथा सरकारी वाहन के चालक होमगार्ड गिरीश शर्मा को साथ लेकर आरोपी रेहान मलिक उर्फ गुड्डू के पहाड़ापुर स्थित घर पहुंचे। आरोपी वहां नहीं मिला। घर पर मिली नाजिया पुत्री जाहिर मलिक ने बताया कि रेहान दवा कराने अस्पताल गया है, लेकिन अस्पताल का पता उसे मालूम नहीं है। इसके बाद पुलिस ने मुन्नीलाल पुत्र स्व. हरखू निवासी मैलानी को मौके पर बुलाया। आरोपी की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए धारा 84 के तहत जारी उद्घोषणा की प्रति उसके घर पर चस्पा की गई। पुलिस ने लाउडहेलर और डुगडुगी के माध्यम से गांव में घूमकर उद्घोषणा कराई कि आरोपी 3 अक्टूबर 2026 को संबंधित न्यायालय के समक्ष उपस्थित हो।पुलिस टीम गांव के प्राथमिक विद्यालय भी पहुंची, जहां घास-फूस जमा मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि विद्यालय लंबे समय से बंद है और वहां कोई आता-जाता नहीं है। इसके बाद पुलिस ने गांव स्थित इमैनुएल मिशन जूनियर हाईस्कूल के सहज दृश्य स्थान पर भी उद्घोषणा की प्रति चस्पा कर लाउडहेलर और डुगडुगी के माध्यम से आरोपी को निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *