सिद्धार्थनगर

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, 2018 के आदेश के बाद भी कार्रवाई पर सवाल

Spread the love

पंकज चौबे
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम धनधरी कला टप्पा खजुनी में ग्राम समाज की भूमि पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम समाज एवं खलिहान की भूमि की जांच कर कब्जामुक्त कराने की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम समाज की कई गाटाओं पर अलग-अलग लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। शिकायत में गाटा संख्या 204, 68, 208, 223, 207, 106 तथा खलिहान की गाटा संख्या 285 का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे सार्वजनिक उपयोग की भूमि प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों ने राजस्व न्यायालय के दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि वाद संख्या 01097/2018, ग्राम सभा बनाम रामदास में गाटा संख्या 223, क्षेत्रफल 0.395 हेक्टेयर खलिहान से संबंधित मामले में 7 अप्रैल 2018 को आदेश पारित हुआ था। इसमें कब्जा हटाने एवं नियमानुसार क्षतिपूर्ति की कार्रवाई का उल्लेख है।ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आदेश के बाद मौके पर वर्तमान स्थिति क्या है और उसका कितना अनुपालन हुआ। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण, सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि जांच में यदि कब्जा पाया जाता है तो नियमानुसार भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए। अब शिकायत के बाद राजस्व विभाग की जांच और कार्रवाई पर ग्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *