चखने की दुकान की आड़ में शराब बिक्री का वीडियो प्रसारित, जांच के निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर एक दुकानदार द्वारा कथित रूप से चखने की दुकान की आड़ में शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से मामला चर्चा में है। वीडियो में दुकान पर शराब की बिक्री किए जाने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकानदार द्वारा कथित रूप से लंबे समय से शराब की बिक्री की जा रही है। हालांकि, प्रसारित वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दुकान पर बिना वैध अनुमति शराब की बिक्री हो रही है तो आबकारी विभाग को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। इससे चौराहे पर होने वाली गतिविधियों पर भी अंकुश लग सकेगा। जिला आबकारी अधिकारी विजय ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में तथ्य सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
