जन आरोग्य मंदिर व प्रसव केंद्र कठमोरवा का औचक निरीक्षण, अधीक्षक ने दिए दिशा-निर्देश
दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। जन आरोग्य मंदिर एवं प्रसव केंद्र कठमोरवा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया।अधीक्षक ने स्वास्थ्यकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, प्रसव संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारु रखने तथा केंद्र की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और मरीजों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश भी दिए गए।इस दौरान बीपीएम अमरनाथ गुप्ता और बीएएम ध्रुव चंद्र मौजूद रहे। अधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही।
