ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

तिरंगा हमारी शान और पहचान का प्रतीक रू विनय वर्मा

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को कस्बे के शिवपति इंटर कॉलेज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘शहीद बुधई अमर रहें’ के उद्घोष से नगर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। तिरंगा यात्रा शिवपति इंटर कॉलेज से शुरू होकर तिरंगा तिराहा गड़ाकुल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, श्रीराम जानकी मंदिर, गोलघर, हनुमान मंदिर, भारत माता चौक और सोनारी मोहल्ले से होते हुए शहीद बुधई स्मारक स्थल पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। विधायक विनय वर्मा ने शहीद बुधई स्मारक पर माथा टेककर श्रद्धासुमन अर्पित किए और वीर शहीद को नमन किया। इस अवसर पर विधायक विनय वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। देश के अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्र की स्वतंत्रता, अखंडता, एकता, बंधुत्व और सम्मान की रक्षा के लिए सभी देशवासियों को तिरंगे के नीचे एकजुट होकर देश की उन्नति का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में देश व प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोग उत्साहपूर्वक भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजक एवं शिवपति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार जताया। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, रामविलास यादव, डॉ. हेमंत कुमार उपाध्याय, ब्रिजेंद्र मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र कौशल, मनोज कुमार गुप्ता, रत्नेश सोनी, अनूप कसौधन, रामसेवक गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *