थाना बांसी पुलिस द्वारा जानलेवा हमले के आरोपी वांछित आरोपी नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर एवं क्षेत्राधिकारी बांसी के पर्यवेक्षण में थाना बांसी पुलिस द्वारा दिनांक 16/17.09.2026 की रात्रि में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही के क्रम में रानीगंज तिराहा क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चेकिंग/तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना पर मु0अ0सं0 117/2026 धारा 109 बीएनएस, थाना कोतवाली बांसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मिथिलेश यादव पुत्र विजय उर्फ झिनकू यादव, निवासी ग्राम सुपाराजा, थाना जोगिया उदयपुर, जनपद सिद्धार्थनगर, को पुलिस टीम द्वारा मौके गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की सम्पूर्ण कार्यवाही नियमानुसार करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।
