देवरी गांव में कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान, दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का दिया भरोसा
दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। थाना खेसरहा की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने लोगों का हालचाल जाना, उनकी समस्याएं सुनीं और शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में पुलिस टीम ने लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से तत्काल संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। सीपीयू टीम ने उपस्थित दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा टीम का संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए उपलब्ध है। इस अवसर पर कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह एवं हेड कांस्टेबल राहुल सिंह उपस्थित रहे।
