ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

धंधरा में जलभराव से ग्रामीण परेशान, ब्लॉक परिसर में धरना

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। धंधरा गांव में मुख्य रास्ते पर जलभराव और कीचड़ की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को ब्लॉक परिसर में धरना दिया। तेज प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव को हटाने और रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। तेज प्रताप सिंह ने बताया कि गांव के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। करीब 50 मीटर रास्ते की बदहाली के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोप है कि ग्राम पंचायत स्तर से समस्या के समाधान के लिए उचित कार्रवाई नहीं की गई।धरने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे बाद एक अन्य ग्राम पंचायत के सचिव मौके पर पहुंचे और जलभराव व कीचड़ की समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद तेज प्रताप सिंह ने धरना समाप्त कर दिया।ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने और आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *