सिद्धार्थनगर

नवनियुक्त चुनाव प्रभारी प्रवीण कुमार गुप्ता का  रेस्ट हाऊस में किया स्वागत

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थ नगर।भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश इकाई सिद्धार्थनगर के प्रदेश मंत्री/जिला संयोजक शम्भू नाथ साहू एवं जिलाध्यक्ष लाल जी साहू के नेतृत्व में सिद्धार्थनगर भारतीय जनता पार्टी के लिए नवनियुक्त चुनाव प्रभारी/पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मऊ प्रवीण कुमार गुप्ता का स्वागत एवं अभिनन्दन रेस्ट हाऊस में किया गया। समाज के लगभग एक दर्जन ग्राम प्रधान/पूर्व प्रधानगण, व्यवसायी, शिक्षाविद्, किसानों ने‌ मिलकर चुनाव प्रभारी से मिलकर राजनीति,समाज के बारे में अपनी बात रखी।प्रभारी  ने सिद्धार्थनगर के साहू समाज के मजबूत संगठन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, सह संयोजक युगुल किशोर, युवा जिलाध्यक्ष शुभम्, लक्ष्मण, रविन्द्र,राम अदालत, शोभनाथ, ग्राम प्रधानगण -तौलन प्रसाद, केदारनाथ, रामकुमार, सुरेश, राधेश्याम, अनिल, हरिश्चंद्र, सुरेश, हरगोविंद साहू, रविशंकर,मनोज, जितेन्द्र, भीष्म पितामह, कृष्ण मिलन,उमेश, जयप्रकाश, महेश, दिलीप, अनिल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *