सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

नवरात्रि और दशहरा को लेकर मिश्रौलिया पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। आगामी शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मिश्रौलिया थाना पुलिस और चेतिया चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने विभिन्न बाजारों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेतिया चौकी क्षेत्र में चेतिया बाजार, मालीजोत सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पूजा पंडालों में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना, किसी भी अप्रिय घटना को रोकना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सद्भाव बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।नवरात्रि और दशहरा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस की सक्रियता से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

 

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *