नवरात्रि और दुर्गापूजा को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस ने किया पैदल गश्त

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।आगामी नवरात्रि एवं दुर्गापूजा पर्व को सकुशल संपन्न कराने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को शोहरतगढ़ पुलिस ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस टीम ने तिरंगा तिराहा, टाउन एरिया, गोलघर, भारत माता चौक, सब्जी मंडी, प्रेम गली, पुलिस पिकेट सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजारों की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद कर आगामी पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।अधिकारियों ने पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, पूजा पंडालों और प्रमुख बाजारों में विशेष सतर्कता बरतने के संकेत दिए। पैदल गश्त के दौरान निरीक्षक अतिउल्लाह, उप निरीक्षक संतोष यादव, उप निरीक्षक रामबदन यादव समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

टिप्पणियां