नहर में पड़े गोवंश के शव का हुआ निस्तारण

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। बाणगंगा-नकथर नहर में कई दिनों से पड़े गोवंश के शव का आखिरकार निस्तारण करा दिया गया। मामले में कार्रवाई होने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के साथ सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया। शोहरतगढ़ खंड विकास अधिकारी विमल कुमार श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सचिव कुंवर कनौजिया सहित जनपद के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया गया। कहा गया कि अधिकारियों के प्रयास से गोवंश के शव का निस्तारण हो सका और गौमाता को विधिवत मिट्टी नसीब हुई। मामले को लेकर सक्रियता दिखाने वाले सपा नेता मणेन्द्र मिश्रा, आरटीआई एक्टिविस्ट देवेश मणि त्रिपाठी, पत्रकार सद्दाम खान, छात्र नेता अतुल शुक्ला सहित प्रकरण में सहयोग करने वाले सभी पत्रकार साथियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। संदेश में कहा गया कि मामले को सामने लाने और निस्तारण के लिए आवाज उठाने वाले सभी लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। मौके पर प्रतिनिधि प्रशासक शैलेष कुमार, पंचायत सहायक संजय कुमार, सफाई कर्मी दीपक, पप्पू आदि मौजूद रहे।
